Saturday, December 22, 2007

भूगोल में राम

भूगोल में राम

इतिहास में कुछ अत्याचारी शासकों ने स्थानों के नाम जबरदस्ती बदल कर उनमें अपना नाम जोड़ दिया जैसे सिकंदर से सिकन्दरा, औरंगजेब से औरंगाबाद, अहमद से अहमदाबाद । कुछ ने जतिवाचक नाम दे दिए, जैसे पाकिस्तान में हिन्दुबाग से इस्लाम्बाग। परन्तु कुछ ऐसे भी शासक हो गए हैं जिनका नाम लोगों ने स्वेच्छा से अपना लिया और अपने नगर या ग्राम का नाम उस शासक के नाम पर रख दिया. राम ऐसे ही रजा थे जिनकी ख्याति विश्व भर में फैली हुई थी और उनके नाम से कई नगरों और गाओं के नाम सुशोभित किये गए. विश्व भर में फैले इन भौगोलिक नामों का संक्षिप्त विवरण यहाँ देखेंगे.

भारत में तो ४०० से अधिक ऐसे स्थान हैं जिनके नाम के साथ राम का नामजुडा है । अन्य देशों में राम के नाम के साथ बने भौगोलिक नामों का हम अवलोकन करेंगे . कोष्ठक में दिए गए अंक देशांतर (पूर्व) और अक्षांश (उत्तर) के हैं।

१. पाकिस्तान में : पाकिस्तानी सरकारोंने यद्यपि इसलाम के नाम पर कई भौगोलिक नामों को बदल दिया फिर भी राम के नाम से जुडे कई स्थान अज भी मिलते हैं. जैसे, रामदासपुर (७३ , ३०.२५ ), रामगढ़ (७२ , ३०.२५ ), रामचौत्र (७२ , ३०.५ ), रामदिअना (७३ , ३२ ). कोट पैरा राम (७२.५ , ३२.२५ ), राम दिवाली (७३ , ३१.५ ), राम किशन (७२ , ३४ ), रामकली (७१ , ३० ), रामलछ्मन (७३ , ३१ ), रामनिवास (७३ , ३०.५).

२. अफगानिस्तान और इरान : अफगानिस्तान और इरान में भी कई स्थान नाम राम के नाम से संबंधित हैं। जैसे राम देल काले (अफगानिस्तान ६३,३२.५), राम हुर्मोज़ (इरान ५०,३१), राम शहर (इरान ४९,३१), राम सर (इरान, ५१,३७).

३. मध्य पूर्व : राम अन्दन (सीरिया ३७,३७), राम अल अन्ज़ (सीरिया ३७,३४.७५), राम (लेबनान ३६,३४.२५), राम अल्लाह (इस्रायल ३५,३२), राम ओन (इस्रायल ३७,३२.५).

४. सर्बिया : राम (२२,४५).

५. कनाडा : राम नदी (-११०,६२).

६. बंगला देश : राम गोपाल पुर (९१,२४.५), रामकृष्णपुर (९०,२४.५), रामकृष्णपुर (२) (८९,२४), रामचन्द्रनगर (९१,२४.७५), रामनारायाणपुर (९१,२३).

७. म्यांमार (ब्रह्म्देश) : राम देनी (९३,१८), राम देव (९२,१८.२५),

८. मंगोलिया : राम कुरेसुमु (गोबी)

९. पपुआ : राम (१४८, -५)